Bakwas News

धनगाईं से लापता युवक का शव नोनहर गांव के बधार में एक कुआँ से बरामद – Duplicate – [#58239]

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाईं गांव से लापता स्व. मदन राम के 18 वर्षीय पुत्र सूरज राम का शव सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के नोनहर गांव के बधार में स्थित एक कुआँ से रविवार को बरामद किया गया। घटना कि सूचना पाकर एसडीपीओ कुमार संजय, थानाध्यक्ष बिक्रमगंज ललन कुमार, थानाध्यक्ष सूर्यपुरा मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को कुआँ से बाहर निकाला गया। शव की पहचान मृतक के शरीर पर स्थित कपड़ा और चप्पल से परिजनों द्वारा किया गया। शव की स्थिति देखने से स्पष्ट था कि चार पाँच दिन पहले हत्या कर शव को कुआँ में डाला गया है। शव क्षत विक्षत होने के कारण हत्या कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है। पंचनामा तैयार कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दी है। थानाध्यक्ष बिक्रमगंज के अनुसार पाँच जून को युवक की माँ मीरा कुंवर द्वारा बिक्रमगंज थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें 3 जून से हीं युवक के गायब होने की बात की गई है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार 3 जून को मृतक को गांव में देखा गया। उसके बाद से हीं वह गायब था। उसका फोन भी बंद बता रहा था। संभवतः 3 जून की रात में हीं उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए दूसरे गांव के बधार में स्थित सूखे कुआँ में डाल कर उसके ऊपर मिट्टी, झाड़ झाखड़ डाल दिया गया था। बताया जाता है कि कुआँ के पास से गुजर रहे एक चरवाहा कुआँ से निकल रहे दुर्गंध पर कुआँ के अंदर देखा तो शव का कुछ अंश दिखने पर ग्रामीणों को सूचना दिया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मामले का खुलासा हो सका।

धनगाईं से लापता युवक का शव नोनहर गांव के बधार में एक कुआँ से बरामद

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाईं गांव से लापता स्व. मदन राम के 18 वर्षीय पुत्र सूरज राम का शव सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के नोनहर गांव के बधार में स्थित एक कुआँ से रविवार को बरामद किया गया। घटना कि सूचना पाकर एसडीपीओ कुमार संजय, थानाध्यक्ष बिक्रमगंज ललन कुमार, थानाध्यक्ष सूर्यपुरा मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को कुआँ से बाहर निकाला गया। शव की पहचान मृतक के शरीर पर स्थित कपड़ा और चप्पल से परिजनों द्वारा किया गया। शव की स्थिति देखने से स्पष्ट था कि चार पाँच दिन पहले हत्या कर शव को कुआँ में डाला गया है। शव क्षत विक्षत होने के कारण हत्या कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है। पंचनामा तैयार कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दी है। थानाध्यक्ष बिक्रमगंज के अनुसार पाँच जून को युवक की माँ मीरा कुंवर द्वारा बिक्रमगंज थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें 3 जून से हीं युवक के गायब होने की बात की गई है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार 3 जून को मृतक को गांव में देखा गया। उसके बाद से हीं वह गायब था। उसका फोन भी बंद बता रहा था। संभवतः 3 जून की रात में हीं उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए दूसरे गांव के बधार में स्थित सूखे कुआँ में डाल कर उसके ऊपर मिट्टी, झाड़ झाखड़ डाल दिया गया था। बताया जाता है कि कुआँ के पास से गुजर रहे एक चरवाहा कुआँ से निकल रहे दुर्गंध पर कुआँ के अंदर देखा तो शव का कुछ अंश दिखने पर ग्रामीणों को सूचना दिया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मामले का खुलासा हो सका।

रकसियां के लोगों ने सड़क की समस्या को लेकर किया वोट बहिष्कार का निर्णय रोड नहीं तो वोट नहीं बैनर के साथ किया प्रदर्शन

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के मानपुर पंचायत अंतर्गत रकसियां गांव आजादी के सात दशक बाद भी पक्की सड़क से वंचित है। रविवार को ग्रामीणों ने मनोज पांडेय की अध्यक्षता में बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बैठक के उपरांत लोग रकसियां गांव से रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर नारे बाजी करते हुए, बिक्रमगंज दिनारा पथ तक पहुचे। वहां जमकर नारेबाजी करने के बाद बैनर गांव में जाने वाली कच्ची सड़क पर लगा दिए। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के समय हीं वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था। उस समय ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी आकर आश्वासन दिये कि तीन चार माह के बाद सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा। आप लोग वोट दीजिये। अधिकारियों के आश्वासन के बाद वोट बहिष्कार वापस ले लिया गया। लेकिन अधिकारियों का आश्वासन धरा का धरा रह गया। आज तक इस पथ का निर्माण नहीं हो सका है। बिक्रमगंज दिनारा पथ से लगभग एक किलोमीटर कच्ची पथ से होकर लोगों को गांव तक आना जाना होता है। बरसात के दिनों में तो लोगों की हालत दयनीय हो जाती है। इस पथ पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण बताते है कि इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के अलावा स्थानीय विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाया गया। इसके बाद भी किसी ने पहल नहीं किया। लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बरसात के मौसम में होती है। इस कच्ची पथ पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस पथ पर प्राथमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय और आंगनबाडी केंद्र, अतिपिछड़ा टोला है। बरसात के मौसम में छात्र छात्राओं को विद्यालय जाने में भारी परेशानी होती है। इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार से पूछे जाने पर बताया कि रकसियां पथ के पक्की करण के लिए प्रक्रिया चल रही है। फाइनल सचिवालय में पेंडिंग है। बहुत जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बकरीद पर अमन-चैन की मिसाल बनेगा काराकाट,शांति समिति की बैठक में गूंजी सौहार्द की आवाज

Inकाराकाट थाना परिसर में गुरुवार को आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी डॉ रितेश कुमार ने की । बैठक में पदाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि पर्व को पूरी श्रद्धा, आपसी भाईचारे और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए मनाया जाएगा ।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों ने त्योहार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा । बिजली, पानी, साफ- सफाई,सुरक्षात्मक उपायों और आवागमन की व्यवस्था को लेकर कई सुझाव और मांगें रखी गईं । अंचलाधिकारी डॉ रितेश कुमार ने सभी की बातें को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान हर आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जाएगी । थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने कहा कि “प्रशासन पूरी तरह सतर्क है । संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी । किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें । बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एकमत से अमन,एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए बकरीद को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया । मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिंह, सरपंच रामप्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी, मुन्ना सिंह, बीरेंद्र सिंह, मुखिया रामबिलास पाल, अवधेश राम, सरपंच कृष्णा सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, संतोष तिवारी , सुरेश माली स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

माँ काली प्राण प्रतिष्ठा सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ का किया गया आयोजन

काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत धवनी गांव में काली माई प्राण प्रतिष्ठा सह लक्ष्मी नारायण जग का आयोजन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई काली मां पूजा समिति धवनी के द्वारा यज्ञ में आए हुए अतिथि धर्माचार्य आचार्य की कोई दिक्कत ना हो उसका ख्याल रखा गया। जग के पूर्णाहुति के अवसर पर त्रिडंडी स्वामी के परम शिष्य जीयर स्वामी स्वामी आशीर्वाद देने के लिए पधारें।स्वामी जी के आने के प्रतीक्षा में काली माई पूजा समिति धवनी के सदस्य एवं ग्रामीण साथ ही साथ काली माई के भक्त दूर दराज से आए भक्त गण स्वामी जी के शिष्य प्रतीक्षा में घंटों इंतजार करते देखे गए

बिक्रमगंज में रांची एक्प्रेस और भभुआ इंटरसिटी के ठहराव पर रेलमंत्री को भाजपा ने दी बधाई

शुक्रवार को बिक्रमगंज के रेलवे स्टेशन पर आरा-रांची और सांझौली हालत पर भभुआ-पटना इंटरसिटी से रुकने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। विगत लंबे समय इसके ठहराव के लिए अनुमंडल क्षेत्र के सभी लोगों ने केंद्र सरकार से निरंतर अपनी मांगों को रखा था। जिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने हरी झंडी देते हुए लोगों को एक बड़ी सौगात दे दी। जो शुक्रवार को आरा-सासाराम रेलखंड में बिक्रमगंज स्टेशन आरा-रांची एक्सप्रेस और संझौली हाल्ट पर पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव हुआ। जिसका 02 मिनट का निर्धारित ठहराव समय रहा। जिसकी जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। शुक्रवार के पहले दिन 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस सुबह 10:24 बजे बिक्रमगंज स्टेशन रुकी और वहां से 10:26 बजे रांची के लिए रवाना हो गई। दूसरी तरफ पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 07:45 बजे संझौली रेलवे हाल्ट पर रुकी और वहां से सुबह 07:47 बजे पटना के लिए रवाना हो गई। साथ ही दूसरी टाइमिंग 13250 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 12:41 बजे संझौली हाल्ट पहुंची और वहां से 12:43 बजे पटना के लिए प्रस्थान कर गई। इस ऐतिहासिक कार्य पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा की दोनों ट्रेनों के ठहराव से अब पूरे बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधाएं मिलेगी। क्योंकि क्षेत्र की जनता काफी दिनों से इसकी मांग कर रहें थे। जिनकी मांगों के उपर रेलवे ने अपनी हरी झंड़ी दिखा नई रेल यात्री सेवा को बहाल कर दिया है। काराकाट बीजेपी नेता डॉ. मनीष ने बताया कि दोनों ट्रेनों के रुकने से रांची जाने के लिए यात्रियों को अब आरा-सासाराम मुख्य स्टेशन जाने की झंझट खत्म हो गई। अब स्थानीय यात्री अपने नजदीक के रेलवे स्टेशन बिक्रमगंज से ही निरंतर अपनी सफर तय करेंगे। मौके पर व्यापार मंडल चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह, भाजपा कार्यकर्ता-बलिराम मिश्र, मदन प्रसाद वैश्य, नागेश्वर कुशवाहा, मंगल कुमार, सुनील सिंह, नवीन चंद्र साह, वरुण सिंह, मनमोहन तिवारी, सुदर्शन गुप्ता, संजय गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी बधाई दी।

दवा दुकान पर औषधि निरीक्षकों ने की छापेमारी

बिक्रमगंज शहर के डुमरांव रोड स्थित सरस्वती मेडिकल एजेंसी पर औषधि निरीक्षक ने छापेमारी किया। जिसमें ऑक्सिटोसिन (वेटनरी) जैसी प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गईं। यह कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर शशि भूषण कुमार, शिव नंदन, और मृणाल द्वारा संयुक्त रूप से की गई। औषधि निरीक्षक शशिभूषण कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में ऑक्सिटोसिन मिलने पर एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कहा कि औषधि नियंत्रण प्रशासन इस प्रकार की अवैध दवा बिक्री पर सख्ती से नजर बनाए हुए है। ज्ञात हो कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन दुधारू पशुओं में मवेशी के दूध बढ़ाने के लिए किया जाता है जिसका दुष्प्रभाव पशुओं एवम दूध के इस्तेमाल करने पर स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव होता है। बताया कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का दुरुपयोग फलों और सब्जियों में भी किया जाता है जिसके सेवन करना स्वास्थ के लिये बहुत ही घातक होता है।

अंबिका पांडेय हत्या मामले के आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुआ बाल पर रिटायर्ड बीएमपी हौलदार अंबिका पांडेय के हत्या मामले में पुलिस ने हत्यारे को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब हो कि अरूण पांडेय के हाता में संदिग्ध अवस्था में रिटायर्ड बीएमपी हौलदार 80 वर्षीय अंबिका पांडेय शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही काराकाट पुलिस एवं थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने शीघ्र ही अभियुक्त की गिरफ्तारी की बातें कही थी। जिसके परिणाम स्वरूप 12 घंटे के अंदर थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने हत्यारे जमुआ बाल निवासी विकेश पांडेय पिता अरूण पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

बकरीद पर अमन-चैन की मिसाल बनेगा बिक्रमगंज,शांति समिति की बैठक में गूँजी सौहार्द की आवाज़

बिक्रमगंज थाना परिसर में बुधवार को आगामी बकरीद पर्व को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम प्रभात कुमार एवं डीएसपी कुमार संजय ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि पर्व को पूरी श्रद्धा, आपसी भाईचारे और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए मनाया जाएगा। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों ने त्योहार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। बिजली, पानी, साफ-सफाई, सुरक्षात्मक उपायों और आवागमन की व्यवस्था को लेकर कई सुझाव और मांगें रखी गईं।एसडीएम प्रभात कुमार ने सभी की बातें गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान हर आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जाएगी। डीएसपी कुमार संजय ने कहा कि “प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।” बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एकमत से अमन, एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए बकरीद को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया । मौके पर नगर परिषद बिक्रमगंज के ईओ जमाल अख्तर अंसारी, अनुमंडल के बीडीओ, थानाध्यक्ष, सीओ, बिक्रमगंज पुलिस इंस्पेक्टर, जनप्रतिनिधियों में मदन प्रसाद वैश्य, रबनवाज राजू, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, राजा पटेल, राजू गुप्ता, मोहम्मद अयूब खान, जसीम कुरैशी, योगेंद्र सिंह, परवेज सिद्दीकी, स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

बिक्रमगंज की बेटी कनिष्का बनेगी आईआईटियन, जेईई एडवांस में मिली सफलता

बिक्रमगंज के धारुपुर निवासी कनिष्का सिंह ने जेईई एडवांस में सफल होकर अपने आईआईटियन बनने का सपना साकार कर लिया है। कनिष्का धारुपुर निवासी कमलेश कुमार सिंह की पुत्री है। वे दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर में सहायक मंडल अभियंता हैं। कनिष्का की मां रीता सिंह एसबीआई लाइफ में कार्यरत हैं। कनिष्का की स्कूलिंग जमशेदपुर से हुई है। उनके मामा रतन सिंह ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में बहुत अव्वल थी। उसने पहले ही प्रयास में जेईई एडवांस क्लियर किया है। उन्होंने 10 वीं में 97.4 प्रतिशत, 12 वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। जेईई मेंस में 98 परसेंटाइल और जेईई एडवांस में 9925 वीं रैंक प्राप्त की है। कनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता, पिता, भाई के अलावे गुरुजनों को दिया है। उनकी सफलता पर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक और धारुपुर निवासी डॉ कामेन्द्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कनिष्का के पिता उनके मित्र हैं और उन्होंने कठिन परिश्रम से अपने सफलता का मार्ग प्रशस्त किया है। अपने गांव की बेटी की सफलता पर उन्हें गर्व है। यह बेटी मेरे गांव और शहर के लिए प्रेरणास्रोत है। कनिष्का की सफलता पर उनके ननिहाल रतन सिंह के घर में भी उत्सवी माहौल है।