Bakwas News

श्रीसीताराम नाम ज्ञान महायज्ञ की निकली जलभरी शोभायात्रा

काराकाट प्रखंड क्षेत्र के तेनुआ में आयोजित श्रीसीताराम नाम नौ दिवसीय ज्ञान महायज्ञ की जलभरी शोभायात्रा गुरुवार को निकाली गई। गाजे बाजे के साथ तेनुआ स्थित यज्ञ मंडप से परम तपस्वी पवन दास महाराज के सानिध्य में निकली जलभरी शोभायात्रा बहुआरा काली मंदिर, गोड़ारी, बुढवल हनुमान मंदिर होते हुए देनरी काली स्थान छठ घाट पर पहुंची। जहाँ विधि विधान और मंत्रोच्चरण के साथ श्रद्धालु कलश में जलभर कर पुनः यज्ञ मंडप में पहुंचे। जलभरी शोभायात्रा में शामिल सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु जयघोष करते चल रहे थे। कड़ी धूप में नंगे पाव चल रहे श्रद्धालुओं ने साबित कर दिया कि आस्था के सामने सभी कठिनाई छोटी हो जाती है। यज्ञ मंडप पहुचने पर यज्ञ समिति के लोगों ने लोगों को जल पीला कर सेवा किया। यज्ञ समिति के लोगों ने बताया कि जलभरी अनुष्ठान के बाद महाराज द्वारा कलश स्थापना कराया गया। शुक्रवार को पंचांग पूजन के साथ यज्ञ प्रारम्भ हो जाएगा। 21 जून को पूर्णहुति के साथ यज्ञ संपन्न हो जाएगा। उसी दिन भव्य भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें तेनुआ सहित आसपास के गांव के हजारों लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment