काराकाट विधान सभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई बैठक में अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी सहित विमान यात्रियों की जनहानि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रभु दिवंगत आत्माओं को शांति दे, शोक संतप्त परिवार को संबल व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। इसके लिए लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही विकास विश्वास और सेवा के 11 स्वर्णिम वर्ष विकसित भारत के शिल्पकार, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और समावेशी विकास को समर्पित 11 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर विधान सभा अंतर्गत सभी पंचायत में जन संवाद करने का निर्णय लिया गया।