Bakwas News

ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां एवं चुनौतियां विषय पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन

ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां एवं चुनौती विषय पर शहर के नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय में किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर अमरेंद्र मिश्रा के द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर और उसके उपलब्धियां पर प्रकाश डाला गया। जिसमें नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय के प्रेम कुमार ने कहा कि एक बहुत ही सोची समझी रणनीति के तहत भारत को युद्ध में धकेलने का प्रयास किया गया। प्रज्ञा प्रवाह के सह जिला संयोजक डॉ दिलीप कुमार ने उपलब्धियां एवं चुनौतियां के बारे में बहुत ही विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व आतंकवाद जैसे त्रासदी से जूझ रहा है। हमारे देश के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती के रूप में पाकिस्तान खड़ा है। जिसको हमारे देश के सेना, सरकार और देशवासियों के साथ मिलकर के उचित जवाब दे रही है। संतोष भंडारी ने सिंदूर की महत्ता क्या है उसे बहुत ही बारीकी से प्रकाश डाला। श्री मदन प्रसाद वैश्य पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि भारतीय सेना दुश्मन के घर में घुसकर मार रही है, जिससे पाकिस्तान सहम गया है।अंजबित सिंह महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के व्याख्याता रविकांत पांडेय, प्रोफेसर कन्हैया सिंह सहित कई लोगों ने गोष्ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अमरेंद्र मिश्रा तथा संचालन अरुण कुमार जिला संयोजक प्रज्ञा प्रवाह के द्वारा किया गया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment