Bakwas News

काराकाट में प्रधानमंत्री के आगमन से ऐतिहासिक विकास का होगा नया सवेरा : दिलीप जसवाल

काराकाट विधानसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज थाना के दुर्गाडीह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। जिस आयोजन को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल दुर्गाडीह गांव पहुंच कार्यक्रम के लिए चयनित सभास्थल का भाजपा नेता डॉ. मनीष के साथ निरीक्षण करते हुए तैयारियों पर विशेष चर्चा की। दूसरी तरफ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष का बिक्रमगंज के दुर्गाडीह में आगमन को होते ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में एक सभागार में भारत माता की जयघोष के साथ हाथों में प्रदेश अध्यक्ष का तख्ती लिए उन्हें फूल-माला पहना अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जहां उक्त अवसर पर सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विशिष्ट अतिथियों के दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। दूसरी तरफ विशिष्ट अतिथियों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व भाजपा रोहतास जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखु भाई दिलसानिया, बिहार सरकार मंत्री संतोष सिंह, केदार गुप्ता, संजय सराव, विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह, एमएलसी जीवन कुमार का भी कार्यकर्ताओं जोरदार अभिनंदन किया। मौके पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए अध्यक्ष दिलीप कुमार जसवाल ने कहा कि 30 मई को काराकाट विधानसभा क्षेत्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन एक ऐतिहासिक युग का नया सवेरा है। जिसके पूरे काराकाट विधानसभा में विकास की नई बयार बहेगी। उन्होंने ने निरीक्षण करते हुए विशेष सुरक्षा बल की तैनाती, हेलीपैड, जिला प्रशासनिक बल, ग्राउंड कैंपस, मंच निर्माण, विश्राम गृह, यातायात व्यवस्था, शरारती तत्वों पर पैनी नजर, स्वागत स्थल, बिहार के मुख्यमंत्री व विभिन्न मंत्रियों का व्यवस्था सहित मुख्य कार्यक्रम तैयारी की गतिविधियों पर विशेष चर्चा करते हुए जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश दिया। दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से पूरे दुर्गाडीह सहित काराकाट क्षेत्र की में काफी खुशी का माहौल था। जहां उनके स्वागत में सैकड़ों समर्थकों ने फूला-माला के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, रघुवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद सुशील सिंह, रामेश्वर चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, विवेक कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा,प्यारे लाल ओझा, विवेक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद वैश्य, नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थें।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment