Bakwas News

*बोकारो में निकली तिरंगा यात्रा पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे*

*बोकारो में निकली तिरंगा यात्रा पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे*

 

*भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने 13 मई से देशभर में ‘तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत की है, जो 23 मई तक चलेगी। इस यात्रा का उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाना और भारतीय सेना के साहस को सम्मानित करना है। बोकारो जिले में भी आज तिरंगा यात्रा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा चास धर्मशाला मोड़ से शुरू होकर चेक पोस्ट भारत माता प्रतिमा तक पहुंची। इस तिरंगा यात्रा में धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंचि नारायण चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी शामिल रहे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सेना के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि इस देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। जिस तरह से 26 निर्दोष लोगों को आतंकियों ने मारा उसका जवाब हमारे देश की दो बहनों ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया है।अभी तो यह झांकी है अभी पूरा पाकिस्तान बाकी है। सांसद ने कहा कि जो भी देश भारत का विरोध करेगा उसको किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।*

*इस दौरान दोनों पूर्व विधायक ने भी पाकिस्तान को चेतावनी दिया और कहा कि जब तक देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। हमारे देश की तरफ आंख उठाकर भी कोई नहीं देख सकता है। भारतीय सेना के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को देखते हुए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है इसका उद्देश्य तीनों सेना का मनोबल बढ़ाना है।*

 

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment