Bakwas News

मेनू Close
Close

बिक्रमगंज में निकाली गई श्रीरामनवमी की शोभायात्रा

 रामनवमी के अवसर पर रविवार को सासाराम रोड स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण से श्रीरामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न पथों से होकर तेंदुनी चौक, काली मंदिर तेंदुनी थाना चौक होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंच कर संपन्न हो गया। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हाथ में भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम का उदघोष करते हुए चल रहे थे।शोभा यात्रा में भाजपा नेता सह पूर्व विधायक राजेश्वर राज, नगर परिषद बिक्रमगंज के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, दुर्गा पूजा समिति के रामजी चौधरी, समाजिक कार्यकर्त्ता घनश्याम सिंह, वार्ड पार्षद रामजी प्रसाद, पूर्व उपाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ सड़सठ सिंह, जिला पार्षद प्रभाषचंद उर्फ मंटू सिंह, अजीत दास समेत कई राजनीतिक दल के कार्यकर्ता एवं पूजा समिति के सदस्य जुलूस में शामिल होकर लोगों को सयमित तरीके से अपनी खुशी इजहार करने का संदेश दे रहे थे। इस दरम्यान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते हीं बन रहा था। शोभा यात्रा में आकर्षक मंदिर की झांकी भी थी जिसमें मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण तथा हनुमान साक्षात विराजमान हो रहे थे। वहीं भक्तों का हुजूम जय श्री राम के नारे लगाते आगे बढ़ रहा था। चहुंओर श्रीराम के नारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। इस दरम्यान भक्ति की अद्भुत बयार बह रही थी। वहीं शोभा यात्रा के स्वागत को लेकर लोग सड़कों पर उतर आये थे। जगह जगह पर शोभा यात्रा में शामिल भगवान की प्रतिमा की आरती भी उतारी गयी। इस दौरान आस्था का सैलाब सड़क पर उमड़ा हुआ दिख रहा था। सीओ बिक्रमगंज, थानाध्यक्ष बिक्रमगंज ललन कुमार पुलिस बल के चलकर जुलूस का निगरानी कर रहे थे।

Leave a Comment