Bakwas News

बलुआहीं में किया गया चैता महोत्सव र्कायक्रम का आयोजन

बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआहीं गांव में मंगलवार की रात चैता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन द डिवाइन पब्लिक स्कूल के उपनिदेशक अखिलेश सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक मंडल की प्रशंसा की। कहा कि हमारी पारंपरिक चैता गीत जो विलुप्त होता जा रहा है उसे कायम रखने की सराहनीय कार्य आयोजक मंडल द्वारा किया गया है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यास गुड्डू सिंह के टीम द्वारा भगवान राम के वंदना से किया गया। इसके उपरांत कंठे सरवा होख ना सहयिया हो रामा…. आदि पारंपरिक चैता गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत संगीत की धारा पूरी रात बहती रही। श्रोता पूरी रात इस संगीतमय माहौल का आनंद उठाते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरेराम सिंह, देवेन्द्र सिंह, हरेंद्र सिंह, भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक लवकुश सिंह, ह्रदय सम्राट रिषू राज सिंह, सोनू सिंह की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर बलिया पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र सिंह, मानी पंचायत के मुखिया लवजी गौतम, समाजिक कार्यकर्त्ता चुन्नू पांडेय, पैक्स अध्यक्ष कृष्णा पांडेय, रबिन्द्र सिंह, शिवनारायण सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment