आमस, गया
गया पश्चिमी से प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह को भाजपा के जिलाध्यक्ष चुने जाने पर प्रखंड के कार्यकर्ताओं में खुशी है। पूर्व अध्यक्ष रौशन गुप्ता, विस संयोजक अजित कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह व माधुरी जायसवाल, बलिराम सिंह, कमलनयन सिंह आदि ने कहा कि चिंटू सिंह की नेतृतव में पार्टी मजबूत हो रही है। इनका कुशल व्यवहार पार्टी को काम आ रहा है। इनके साथ पार्टी के लिए काम करना अच्छा लगता है। नंदन मिश्रा, प्रभात पंकज, मिथिलेश सिंह, मनोज शर्मा, चंदन गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि ने बधाई दी है।