Bakwas News

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया छापेमारी अभियान पांच गिरफ्तार भेजा गया जेल

पांच अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने छापेमारी कर भेजा जेल

अंजनी कुमार

जहानाबाद

 जहानाबाद पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार फरार वारंटी एवं अन्य मामलों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हुलासगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चार वारंटी और एक दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर गांव से लंबे समय से फरार चल रहे मिथुन पासवान और ललित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, क्षत्रु बीघा गांव से रंजीत कुमार और समर पांडे को हिरासत में लिया गया। इसके अतिरिक्त दहेज हत्या के आरोपी अनिल यादव को रूप बीघा गांव से गिरफ्तार किया गया।

सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में सभी अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता मिली। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

Anjani Kumar
Author: Anjani Kumar

Leave a Comment