आमस,गया
गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के अकौना गांव के पास देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें स्थानीय लोगों ने शेरघाटी के रेफरल अस्पताल में भर्ती करा दिया। उपाधिक्षक डॉ उदय कुमार ने बताया प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल गया रेफर कर दिए गए हैं। घायलों की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के रौदा निवासी छोटू कुमार व उसके दो दोस्तों के रूप में की गई है। बताया जाता है कि तीनों बाइक से शेरघाटी से घर लौट रहे थे। इस क्रम में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। हादसे के बाद बाइक समेत तीनों रोड पर गिर गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई है।