Bakwas News

बाल दिवस के रूप में मनाया गया चाचा नेहरू की जयंती

देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की 135वीं जयंती गुरुवार को बिक्रमगंज में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। बिक्रमगंज शहर के एएस कालेज रोड में स्थित मोडर्न कीड्स प्ले स्कूल सहित सभी सरकारी, गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में चाचा के चहेते बच्चों ने उन्हें याद किया। उनकी शान में कसीदे पढ़े। प्रतिमा पर फूल-माला चढ़कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। गुरुवार को गांवों से लेकर शहर तक कहीं बाल मेला, प्रदर्शनी तो कहीं सांस्कृतिक-रंगारंग कार्यक्रम हुए। सियासी, गैर-सियासी दलों ने भी नेहरू जी को नमन किया। शहर के मोडर्न कीड्स प्ले स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर केक काटा। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सीएम चौधरी ने कहा कि भारत की आजादी के आन्दोलन के अग्रदूत पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश को एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में स्थापित कर धर्मनिरपेक्षता और अखण्डता को मजबूत बनाया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्या अनिता गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर उपप्राचार्या अंजली सिन्हा, सुरभी कुमारी, सिमरन गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्रा उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment