शहर के बोस्को इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन कन्या उच्च प्लस टू विद्यालय के पूर्व प्राचार्य कृष्ण देव पासवान,गया जिला के अशोक उच्च विद्यालय परैया के पूर्व प्राचार्य रामचंद्र सिंह,शिक्षक राजकिशोर मिश्रा, खरखुरा उच्च प्लस टूविद्यालय सुरेंद्र पासवान, निदेशक चंद्रप्रकाश पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रामचंद्र सिंह ने कहा कि आज के ये बच्चे ही कल के वैज्ञानिक हैं। विद्यालय में ऐसे आयोजनों से बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ती है।वहीं राजकिशोर पाठक ने कहा कि बच्चों की यह प्रदर्शनी ही बता रही है कि बच्चों ने कितनी तैयारी की है।आप भारत के भविष्य हैं।आपके द्वारा सही दिशा में किया गया लगन के साथ मेहनत ही हमारे देश की विकाश का दिशा और दसा तय करेगी।भारत की बेहतर भविष्य आप ही पर निर्भर है। निदेशक चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि विद्यालय के बच्चों द्वारा तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों विद्यर्थियों ने हिस्सा लिया है।और14 नवंबर को बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जायेगा।इस मौके पर शिक्षक नवलेश मिश्रा, डॉ विनोद मिश्रा, प्रोफेसर कृष्ण सिंह, धनञ्जय सिंह,सचिदानंद सिंह, विद्यार्थियों के अविभावक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।