Bakwas News

मानदेय भुगतान नहीं होने पर पशु टीकाकर्मियों ने जताया आक्रोश

बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय पशु अस्पताल बिक्रमगंज के प्रांगण में पशु टीकाकर्मियों ने अपने हाथों में तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन किया। उक्त दौरान पशु टीकाकर्मियों ने बताया कि स्थानीय पशु चिकित्सालय बिक्रमगंज में कार्यरत रहकर क्षेत्र में पशु टैगिंग तथा टीकाकरण का कार्य लगातार करते आ रहे है । लेकिन विभाग द्वारा कार्य कराए जाने के बाद मानदेय का भुगतान अभी तक नही किया गया है। जिससे टीकाकर्मियों के बाल-बच्चे भुखमरी के कगार पर है। लोगों ने बताया कि जबतक से सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक से हम सब कार्य का बहिष्कार करेंगे। मौके पर संजय कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, मदन सिंह, रवि रंजन कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, रवि रंजन कुमार, विनोद कुमार सिंह, बेचन कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार, श्रीकांत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment