Bakwas News

आहर के तट पर बिजली पोल लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर गांव के आहार के तटबंध पर ठेकेदार द्वारा बिजली के पोल लगाये जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। स्थल पर पहुंच ग्रामीण ठेकेदार के लोगों को आहर के तटबंध पर पोल लगाने से मना कर दिया तथा इस संबंध में पंचायत के मुखिया आभा देवी से शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया प्रतिनिधि मिक्की राज मेहता स्थल पर पहुंच अवलोकन किया। ग्रामीणों की शिकायत सही पाये जाने पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राज कुमार ने पोल लगाये जाने पर तत्काल रोक लगाये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आहर के तटबंध से होकर कृषि संयंत्र जैसे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर आदि खेतों तक जाती है। यदि तटबंध पर बिजली का पोल लगा दिया जाता है तो इन संयंत्रों को खेतों तक लेकर जाना संभव नहीं होगा। उन्होंने ने बताया कि सहायक अभियंता ने इस समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment