Bakwas News

राजद कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन में शेरघाटी विधायक मंजू अग्रवाल भी रहीं शामिल

← Back

Thank you for your response. ✨

आमस (गया)। धर्मेन्द्र कुमार सिंह

स्मार्ट मीटर के विरोध में मंगलवार को जिले भर के राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिले के आमस प्रखंड परिसर में विधायक प्रतिनिधि व प्रखंड प्रमुख लड्डन खान व प्रखंड अध्यक्ष विनय यादव की अगुआई में राजद कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन किया। यहां शेरघाटी की राजद विधायक मंजू अग्रवाल भी शामिल रहीं।

 

उन्होंने कहा नीतीश सरकार में सूबे की सभी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। आपराधिक घटनाओं पर लगाम तो दूर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्मार्ट मीटर के जरीय आम लोगों का आर्थिक दोहन की योजना है। इसे कभी लागू नहीं होने दंगे। विधायक ने लोगों से भी इसका विरोध करने की अपील कीं। कार्यकर्ता नीतीश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजियां भी किया। लड्डन खां, विरेन्द्र यादव, खुर्रम खां, विनय यादव, राजेश यादव, मुन्ना यादव, दयाल चौधरी, तनवीर, शाहिद खां, विनोद चौरसिया, लक्की, नूनू, राजेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Comment