Bakwas News

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने पौधरोपण कर मनायी अपना जन्मदिन

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बिक्रमगंज प्रतिज्ञा ने नोनहर पंचायत सरकार भवन में अपने सहयोगी पदाधिकारी और कर्मियों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया। इस दौरान केक काटने के उपरांत अमृत सरोवर नोनहर के तट पर पौधरोपण किया। और पौधे को वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया।

 

इस मौके पर नोनहर पंचायत के मुखिया आभा देवी, कानूनगो नेहा कुमारी ग्राम कचहरी सचिव अनिल पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मिक्की राज मेहता, रवि पटेल, हृदया पासवान, सुरेन्द्र पासवान, अमीन राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, फैजल अजीज, नीतीश कुमार, अनुराग सिंह कुशवाहा, विवेक कुमार, सुरभी कुमारी, रम्भा कुमारी, सहित कई लोग उपस्थित थे। सभी ने उनके जन्मदिन पर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment