Bakwas News

तेंदुनी में दुर्गा पूजा समिति की हुई बैठक, प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी का हुआ विचार विमर्श

श्री दुर्गा पूजा समिति काली स्थान तेंदूनी बिक्रमगंज की बैठक सोमवार को काली मंदिर तेंदुनी के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मुन्ना बाबा ने की। बैठक में दुर्गा पूजा में मां दुर्गा का प्रतिमा, पंडाल निर्माण और प्रांगण में मेले की व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया।

 

बैठक में समिति के सक्रिय सदस्य वार्ड पार्षद नितेश सिंह उर्फ लड्डू सिंह, अमर सिंह, छोटेजी उर्फ रमेश गुप्ता, नागेंद्र सिंह, संजय सिंह, गोविंद शर्मा, पूर्व पार्षद गुप्तेश्वर प्रसाद, त्रिलोकी सिंह, रंजन कुमार, श्रीरामजी कुंडल, आर्यन, अछत, नीरज, अनिल, रोहित, सरोज, अजीत , नीरज, रवि लाल निरहुआ, विकास, प्रकाश, आनंद, अर्पित, विराट, सुदामा, धनजी सहित समिति के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment