अरवल। जिला जदयू के नवनियुक्त अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।इन्होंने कहा कि जदयू का कार्यकर्ता होना भी गौरव की बात है। ऐसे में अरवल जिला जदयू के अध्यक्ष का पदभार मिलना सचमुच बहुत बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास जदयू का मूल मंत्र रहा है, इसका ध्यान रखते हुए हमें अभी से 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है। अरवल जिला जदयू शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरे, मैं इसकी हरसंभव कोशिश करूँगा। फिरकापरस्त ताकतें चाहे लाख कोशिश कर लें, वो बिहार की महान जनता को बरगला नहीं सकतीं। बिहार में नीतीश कुमार का कोई दूसरा विकल्प नहीं। 2025 में जदयू सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आएगी।