Bakwas News

मिथिलेश बने जेडीयू का जिलाध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई

अरवल। मिथिलेश यादव को जनता दल यू अरवल जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है बिहार के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास पुरुष नीतीश कुमार के निर्देशानुसार बिहार जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के द्वारा मिथलेश यादव को अरवल जिला जदयू अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जदयू जिला प्रवक्ता मनोरंजन कुमार उर्फ गुड्डू पटेल ने बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें दिया,तथा गुड्डू पटेल ने कहा कि मिथलेश यादव को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के युवा कार्यकर्ता मे नई जोश एवं जुनून आयेंगे तथा पार्टी पूरी तरह अरवल में मजबूत होगी।

 

मिथलेश यादव को अरवल जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास पुरुष नीतीश कुमार, राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी सुशील कुमार सुनील ,प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल सहित सभी प्रदेश कमीटी की माननीय सदस्यगण बधाई दी गयी है।

 

बधाई देने वाले में जदयू नेता नीतीश पटेल, सुजीत कुमार मौर्य, चंदन चंद्रवंशी, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष टूटू शर्मा, महेंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल, निरंजन कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हैं। नव मनोनीत जिला अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने जनता दल युग के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेताओं को आभार प्रकट करते हुए कहा है कि मुझे जो जिम्मेवारी दी गई है उसकी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा संगठन के मजबूती के लिए दिन-रात कार्य करूंगा।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment