Bakwas News

सुशील मोदी का निधन से बिहार की राजनीति में एक अध्याय का हुआ अंत – डॉ. मनीष

बिहार की राजनीति में क़रीब पांच दशक से अलग-अलग भूमिका निभाने वाले सुशील कुमार मोदी के मौत पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री डॉ. मनीष रंजन ने शोक जताया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी ने इलाज क्रम में सोमवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका कैंसर रोग से दिल्ली के एम्स अस्पताल में मौत हो गई।

 

इनके मौत पर गहरा शोक जताते हुए डॉ. मनीष रंजन ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इनके निधन से बिहार भाजपा को अपूर्णीय क्षति हुई है। इन्होंने अपने जीवनकाल में बीजेपी पार्टी को ऊंचे शिखर पर ले जाने में अपना अतुलनीय योगदान दिया। जिनकी भाजपा में कमी हमेशा खलेगी। इनके निधन से बिहार में भाजपा के एक अध्याय का अंत हो गया।

CHANDRAMOHAN CHOUDHARY
Author: CHANDRAMOHAN CHOUDHARY

Bio*

Leave a Comment