Bakwas News

मेनू Close
Close

आमस में नाचते थिरकते युवाओं ने की मां शारदे की मूर्तियों का विसर्जन

आमस (गया)   धर्मेन्द्र कुमार सिंह 

आमस प्रखंड क्षेत्र में पूजा व हवन के बाद शुक्रवार को विद्या की देवी मां शारदे की प्रतिमाएं विसर्जित कर दी गईं। धार्मिक गीतों की धुन पर नाचते थिरकते युवा प्रतिमाओं को जलाशय तक ले यहां। यहां उन्होंने भावुक विदाई गीत गाकर विसर्जित किया। हालांकि पास के आहर, तालाब, पइन आदि के सूखे रहने के कारण कई किलोमीटर दूर लेकर विसर्जन करना पड़ा। इस दौरान स्थानीय प्रशासन काफी चौकस दिखा।

 

खासकर गहरे पानी वाले जलाशयों पर विसर्जन के समय विशेष नजर रखी गई। शमशेरखाप, चंडीस्थान, करमडीह आदि गांवों के लोगों को विसर्जन करने गुरुआ के दरिऔरा पोखर में ले जाना पड़ा। प्रभारी थानेदार धन्नू कुमार सिंह ने बताया कि सभी जगहों की प्रतिमाएं सुरक्षित तरीके से विसर्जित करवा दी हैं।

Leave a Comment