आमस (गया) धर्मेन्द्र कुमार सिंह
गया जिले के आमस बाजार में शुक्रवार को कैंप लगाकर 62 लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया। कैंप लगने की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग कार्ड बनवाने पहुंच गए। लेकिन पात्रता नहीं होने के कारण अधिकांश को निराश लौटना पड़ा।
जिले से आई टीम ने बताया कि सूची में अंकित नाम वाले लाभुकों का ही कार्ड बन सकता है। जबकि बिना नाम वाले सैकड़ों लोग पहुंचे थे। कैंप में भाजपा युवा मोर्चा के गया ज़िलामंत्री रविन्द्र शर्मा, रामशीष यादव, गुलशन गुप्ता, रुपेश गुप्ता, विकास, बबलू गुप्ता, राजा कुमार आदि रहे।