कलेर,अरवल। प्रखंड क्षेत्र के कामता गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख कलेर संजय शर्मा के माता जी के श्राद्ध क्रम में शामिल होकर काफी संख्या में गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनकी माता ईनामती देवी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लोगों ने कहा कि महिला शिक्षा के प्रति जागरूक रहने वाली ईनामती देवी का कृतित्व हर महिलाओं को अपनाने योग्य है। प्रारंभ से ही वह महिलाओं के शिक्षा के प्रति जागरूक रही है। वहीं गरीब गुरबा की मदद में हमेशा तत्पर रहती थी। उनके निधन पर काफी संख्या में महिलाओं ने शोक संवेदना प्रकट किया है।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा, पूर्व एमएलसी रामकिशोर शर्मा, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष जयशंकर शर्मा, लोजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद अरुण कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक राहुल शर्मा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुशील कुमार सुनील प्रदेश महासचिव जितेंद्र पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर शर्मा जिला उपाध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ छोटू शर्मा, मुखिया आनंद सिन्हा सहित कई प्रमुख नेता शामिल थे।