अरवल। सोनभद्र वंशी सूरजपुर प्रखंड क्षेत्र के सरवाली गांव में भाजपा गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने मध्य विद्यालय के प्रांगण में मतदान केंद्र संख्या 215 पर बैठक की। बैठक में योजनाओं से लाभान्वित लोगों को बुलाया गया तथा बूथ स्तर पर प्रभावशाली लोगों को भी आमंत्रित किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नागेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी लगातार प्रगति के पद पर अग्रसर है। आने वाले लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और बिहार में भी बनेगी। इसके लिए एक सशक्त कमेटी का निर्माण किया जा रहा है।
उपस्थित लोगों को भारत सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों से अनुरोध किया गया कि भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाएं। जिससे कि पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सके ।बूथ समिति का भी गठन किया गया तथा पन्ना प्रमुख भी बनाए गए। इस मौके पर वाल्मीकि शर्मा ,राकेश कुमार ,धीरेंद्र तिवारी ,संतोष तिवारी, उमेश तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।