Bakwas News

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा का मसदपुर में प्रवास कार्यक्रम

कलेर,अरवल। गांव चलो अभियान के तहत  प्रखंड क्षेत्र के मसदपुर गांव में प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकिशोर शर्मा ने मसदपुर गांव में कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा की।

 

इसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं इस अवसर पर बुथ समिति की बैठक कर उनके कार्य एवं पन्ना प्रमुख के कार्यों का निर्धारण किया। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं को नमो ऐप डाउनलोड करवाते हुए मोदी सरकार के उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। मौके पर युवाओं, किसानों, व्यवसायीयों, प्रतिभावान छात्राओं, समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों से मिलकर संवाद स्थापित किया एवं प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार द्वारा कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है।आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गद्दी पर बैठाना है ताकि विकास की रफ्तार बनी रहे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment