Bakwas News

आमस बीजेपी कार्यकर्ता गांवों में प्रवास कर लोगों को दे रहे सरकारी योजनाओं की जानकारी

आमस (गया)  धर्मेंद्र कुमार सिंह 

गांव चलो अभियान के तहत गया जिले के आमस प्रखंड के बीजेपी कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष रौशन गुप्ता के नेतृत्व में गांवों में प्रवास कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को आधा दर्जन गांवों में प्रवास कर केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दी गई। जिन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है उनसे समस्या जानी गई।

 

औरंगाबाद लोकसभा नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह, तपेश्वर सिंह, शिवशंकर सिंह व जगत सिंह झरी शक्ति केन्द्र के बलियारी गांव में प्रवास के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ में संजय यादव, माधुरी जायसवाल, प्रखर, गौरव, रंजय सिंह, धनंजय सिंह, बिट्टू, विमल शर्मा, मो. रिजवान, संगीता, गुड्डू आलम, गौतम पांडे, रमेश मांझी, मिणा, फूलमती, भूषण रजक, रामवृक्ष ठाकुर आदि कार्यकर्ता भी रहे।

Leave a Comment