Bakwas News

आमस में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन की मनाई गई जयंती

आमस(गया)  धर्मेन्द्र कुमार सिंह 

गया जिले के आमस प्रखंड के पथरा मोड़ के पास कर्पूरी भवन में शनिवार को हम पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का 49 वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। प्रदेश छात्र नेता शैलेश मिश्रा व उदित कुमार भोक्ता की उपस्थिति में कार्यकर्ता केक भी काटे। इसके बाद आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई।

 

शैलेश मिश्र ने कहा कि डॉ संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में पार्टी मजबूत हो रही है। काम करने में मजा भी आ रहा है। छात्र नेता ने कार्यकर्ताओं से गांव-टोले में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताने को कहा है। मौके पर उपाध्यक्ष सुनिल मांझी, रूपलाल चौहान, रामाशीष यादव, लक्ष्मण पासवान, कुंदन राज, नीतीश, दुखी भोक्ता, अनुज मांझी, विकास कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Comment