Bakwas News

वाणावर महोत्सव में पर्यटकीय क्षेत्र विकसित करने का रखा गया मंतव्य, कलाकार बिखेरेंगे जलवा

जहानाबाद। जिला में पर्यटन विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वाणावर महोत्सव, 2023 का भव्य आयोजन बराबर पहाड़ी के तलहटी में (पाताल गंगा), मखदुमपुर, जहानाबाद में आयोजित किया गया।

 

जिसका शुभारंभ मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, जहानाबाद जिला रत्नेश सादा, सांसद, चंदेश्वर प्रसाद, जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय, उप विकास आयुक्त परितोष कुमार, अपर समाहर्ता सुधा गुप्ता, विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव, व सतीश कुमार एवं अध्यक्ष जिला परिषद, रानी कुमारी को पौधा, वाणावर गुफा के प्रतीक चिन्ह एवं साल देकर स्वागत किया गया। साथ ही आगत अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया।

 

इस अवसर पर पार्श्य गायिका ममता शर्मा, लोक गायक सत्येन्द्र संगीत, मगध संगीत संस्थान, पटना तथा स्थानीय कलाकारों यथा- लोक गायिका अमोलिका, महाकवि प्रशिक्षण संस्थान के कथक नृत्यांगना सनोज कुमार एवं दिव्यांशु कुमारी, लोक गायक शुभम कुमार एन.बी. किट्स स्कूल, जहानाबाद, मुरलीधर उच्च विद्यालय, जहानाबाद, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद, लोक गायक मृत्युंजय कुमार, रामानंद शर्मा सहित अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा अपने -अपने प्रस्तुति से लोग का मन मोह लिया।कार्यक्रम में आगत अतिथियों द्वारा अपने -अपने संबोधन में बराबर क्षेत्र को पर्यटक के क्षेत्र और विकसित करने के लिए अपना अपना मंतव्य रखा गया तथा जिला प्रशासन को पर्यटकीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने का अपील किया गया।

 

कार्यक्रम में शामिल कलाकारों को भी मनमोहक प्रस्तुति के लिए जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बराबर पर आधारित डोक्यूमेंट्री की प्रस्तुति कर बराबर के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। इस पूरी जानकारी को साझा करने के लिए पुरातत्व विभाग के जानकार विद्वान भी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम के उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा आगत अतिथियों, कालाकारो एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों यथा अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सह जिला जन सम्पर्क कार्यालय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, निर्वाचन आईकॉन (यूथ) अमित कुमार, जिला नजारत कार्यालय के प्रधान नाजिर मृत्युंजय पाठक, नाजिर विशाल सिन्हा, जिला जन सम्पर्क कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर श्वेता कुमारी सिन्हा, उद्घोषक सुधीर पांडेय, उद्घोषिका सुनी सिंह सहित वाणावर महोत्सव में लगे समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment