अरवल । जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह के द्वारा श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया। इसके अंतर्गत बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा 2011 के अंतर्गत दुर्घटना मृत्यु से दो मृत श्रमिको के आश्रितों को एक लाख की राशि एवं स्वाभाविक मृत्यु होने पर तीस हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया गया।
वही मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक प्रवासी श्रमिक के आश्रित को बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना 2008 अंतर्गत एक लाख की राशि का चेक प्रदान किया गया।
बिहार भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अंतर्गत एक निर्माण श्रमिक को कन्या विवाह हेतु अनुदान सहायता के रूप में पचास हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया।
साथ ही श्रम विभाग द्वारा श्रम विभाग के संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार तथा निर्माण श्रमिकों के निबंध हेतु ग्राम भदासी में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रमिकों ने हिस्सा लिया।