Bakwas News

हमारी कलेक्टर दीदी थीम पर आधारित कार्यक्रम का किया गया आयोजन में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह के तत्वाधान से पंचायत समिति द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में सिविल सेवा में बेहतर मार्गदर्शन हेतु “हमारी कलेक्टर दीदी” थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्र एवं छात्राओं ने सिविल सेवा से जुड़े कई प्रश्न जिला पदाधिकारी महोदया से पूछा जिसका जिलापदाधिकारी ने सही मार्गदर्शन करते हुए यथोचित जवाब दिए।

 

उन्होंने सभी छात्र एवं छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार की बातें बताई, उन्होंने बताया कि किसी भी चीज को समझ कर पढ़ें रटें नहीं। अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस पर कार्य करें तो सफलता जरूर मिलेगी।

 

वहां उपस्थित पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा भी बच्चों को सिविल सेवा के बारे में बताया गया और सही मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जन प्रतिनिधियों के साथ छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment