Bakwas News

विकसित भारत संकल्प यात्रा” की समीक्षात्मक बैठक

अरवल:  जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत केन्द्र सरकार द्वारा पोषित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से संबंधित योजनाओं के बारे में समीक्षा की गई।

 

इस क्रम में जिला कल्याण विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, भूमि संरक्षण, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, उधोग विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें कल्याण विभाग पदाधिकारी द्वारा अत्याचार अनुदान एवं अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया।

 

जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा ओ डी एफ प्लस, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट एवं सोकपीट निर्माण के बारे में बातया गया। भूमि संरक्षण विभाग द्वारा सिंचाई एवं अमृत सरोबर योजनाओं तथा आहर, पईन निर्माण के बारे में बताया गया। शिक्षा विभाग द्वारा मध्याह भोजन, सर्वशिक्षा अभियान से जुडे छात्रवृति एवं अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया।

 

इस तरह से अन्य सभी विभागों के पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से जुड़ी केन्द्र सरकार के योजनाओं के बारे में बताया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment