Bakwas News

रामजी हलवाई की निधन पर कई राजनीतिक पार्टी के लोगों ने शोक व्यक्त किया

कुर्था अरवल। स्थानीय कुर्था बीच बाजार स्थित राम जी हलवाई की निधन पर कई राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामजी हलवाई कई वर्ष पुराना उनकी मिठाई की दुकान थी जो काफिर मशहूर थी उनके दुकान पर सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने चाय की चुस्की के साथ राजनीतिक बातें करते रहते थे उसमें राम जी हलवाई भी काफी लोगों को लोकप्रिय व्यक्ति थे सभी के साथ मधुर वाणी बोलकर कुछ भी बातों को उड़ा देते थे ।

 

लोगों ने बताया कि वैसे संस्कारी व्यक्ति बहुत कुछ लोग होते हैं उनके निधन पर कई राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है वही दुख व्यक्त करने वालों में जद यू के पटना जिले के संगठन प्रभारी सतेंद्र कुशवाहा राजद नेता रामदीप यादव मंटु कुशवाहा भाजपा नेता उमेश सिंह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम विनय सिंह समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment