Bakwas News

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में परिक्रमा करने के लिए भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

अकोढ़ी गोला प्रखंड क्षेत्र के मुड़ियार पंचायत अंतर्गत नावाडीह में तपो मुर्ति संत श्री सुंदर राज यति यतिराज महाराज के सानिध्य में चल रहे चातुर्मासय व्रतोपरांत विश्व कल्याणार्थ 1008 अष्टोत्तर सहस्त्रामक अति लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं अखिल भारतीय धर्म सम्मेलन में यज्ञ के तीसरे दिन वृहस्पतिवार को यज्ञमंडप का परिक्रमा करने के लिए भक्तों का जनसैलाब आस पास के इलाके सहित दुर दराज से चलकर भक्त गण यज्ञ स्थल पर पहुंचे।

 

जहां हजारों की संख्या में धर्मानुरागी महिला एवं पुरुष यज्ञ भगवान की परिक्रमा किए। बक्सर से चलकर यज्ञ स्थल पर आए संत श्री कृष्ण नंद स्वामी जी महाराज ने कथा पंडाल में उपस्थित श्रोताओं को श्री भागवत कथा का श्रवण कराए, तथा अन्य संत महात्मा द्वारा प्रति दिन सुबह 10 बजे से संध्या 06 बजे तक भक्तगण को भक्ति रूपी सागर में डुबकी लगवाते हुए कथा का रसपान कराया जा रहा हैं।

 

रात्रि में भक्ति जागरण प्रति दिन अलग-अलग नामचीन कलाकार द्वारा किया जा रहा हैं। यज्ञ स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सैकड़ो कार्य कर्ता सहित अकोढ़ी गोला थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष बल तैनात रहें।

 

यज्ञ समिति के द्वारा कुण्ड लिए भक्त एवं संत महात्मा के लिए फलाहार तथा अन्य हजारों भक्तों के लिए भोजन,पेयजल, स्नान घर, बैठने एवं विश्राम करने की समुचित व्यवस्था किया गया हैं।

 

यज्ञ समिति के अध्यक्ष लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव सह बक्सर प्रभारी एवं यज्ञ समिति के सदस्य दिन रात कड़ी मेहनत कर यज्ञ को सफल बनाने में अपना अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment