Bakwas News

जननायक कर्पूरी ठाकुर समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया

अरवल कुर्था । स्थानीय प्रखंड मुख्यालय मे जन नायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन जहानाबाद जिले के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने समाज के दबे कुचले लोगो के उत्थान केलिये जीवनपर्यंत संघर्ष किया। जिसका असर अब वर्तमान समय मे देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहाकि सूबे के नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य में जाति आधारित जनगणना करा कर एक मिसाल पैदा किया है।

 

इससे कमजोर वर्ग के जातियों के उत्थान के लिये नीति बनाने में मदद मिलेगा। जिससे उन वर्गों के विकाश में सहायक होगा। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विकास के नये आयामो को छुए रहा है। सभा मे पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा ने कहाकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के अधूरे कार्यो को साकार कर रहे है।

 

समारोह की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा व संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ मोहन सिंह ने किया।

 

समारोह को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमिला प्रजापति, पार्टी के प्रमंडलीय प्रभारी विद्यानंद विकल, पार्टी के वरिष्ठ नेता सह दानापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सत्येंद्र कुशवाहा, पूर्वजिला अध्यक्ष मंजू बर्मा, चाँद मल्लिक, , जितेंद्र कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment