Bakwas News

गांधी मैदान अरवल में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती वर्षा सिंह के निदेश के आलोक में जिले के वरीय पदाधिकारी एवं खेल अधिकारी अरवल द्वारा वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम 2023-24 के अंतर्गत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ गाँधी मैदान अरवल में द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पुरे जोष एवं उमंग के साथ भाग लिया।

 

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के एथलेटिक्स खेलों के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़, रिले दौड़, ऊँची कुद, लम्बी कुद, भाला फेक एवं गोला फेक जैसे खेल शामिल किये गये। सर्वप्रथम 100 मीटर दौड़ अन्डर -14, 17 एवं 19 में का आयोजन किया गया, जिसमें क्रमषः बालिका वर्ग से आरती कुमारी म0वि0 उमैराबाद एवं बालक वर्ग से ऋषि कुमार, म0वि0 उमैराबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

बालिका वर्ग से अंजली कुमारी ़2 उ0वि0 करपी एवं बालक वर्ग से गौतम कुमार, उ0वि0 फतेहपुर संडा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग से शुभम कुमार, ़2 जी0 ए0 उ0 वि0 अरवल ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ अन्डर -14, 17 एवं 19 में क्रमषः बालिका वर्ग से उषा कुमारी म0वि0 बहादुरपुर एवं बालक वर्ग से सुल्तान अंसारी उ0म0वि0 परासी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से अंजली कुमारी ़2 उ0वि0 करपी एवं बालक वर्ग से दीपु कुमार ़2 उ0वि0 इटवां ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

बालक वर्ग से संतोष कुमार ़2 जी0 ए0 उ0 वि0 अरवल ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ अन्डर -14, 17 एवं 19 में क्रमषः दिव्यांषु भारती म0वि0 लारी एवं बालक वर्ग से लिपुस कुमार उ0वि0 सकरी खुर्द ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से प्रतिमा कुमारी म0वि0 करपी एवं बालक वर्ग से आयुष कुमार उ0वि0 मिर्जापुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग से सुरज पाल ़2 जी0 ए0 उ0 वि0 अरवल ने प्रथम स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ अन्डर -14 बालिका वर्ग से कुमारी विनिता म0वि0 रामपुर वैना एवं बालक वर्ग से प्रिंस कुमार म0वि0 बहादुरपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ अन्डर -17 बालिका वर्ग से कंचन कुमारी रामरतन उ0वि0 सचई एवं बालक वर्ग से अंकित कुमार ़2 उ0वि0 कुर्था ने प्रथम स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग से अनीष कुमार उ0वि0 दरियापुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

रिले दौड़ अन्डर -14 बालिका वर्ग से मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर एवं बालक वर्ग से उ0वि0 मिर्जापुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिले दौड़ अन्डर -17 बालिका वर्ग से मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर एवं बालक वर्ग से उ0वि0 पुराण ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेक अन्डर -14, 17 एवं 19 में का आयोजन किया गया, जिसमें क्रमषः बालिका वर्ग से आरती कुमारी उ0वि0 बम्भई एवं बालक वर्ग से ऋषु राज मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से सन्नी कुमारी उ0वि0 बम्भई एवं बालक वर्ग से दीपु कुमार उ0वि0 इटवां ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से अनु कुमारी बालिका उ0वि0 अरवल एवं बालक वर्ग से अंकित कुमार उ0 वि0 वंषी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

ऊँची कुद अन्डर -14, 17 एवं 19 में का आयोजन किया गया, जिसमें क्रमषः बालिका वर्ग से आरती कुमराी उ0वि0 बम्भई एवं बालक वर्ग से लवकुष कुमार उ0वि0 सोनभद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से मधुनन्दनी उ0वि0 सचई एवं बालक वर्ग से सुचीत कुमार उ0वि0 फखरपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग से सुभम कुमार जी0ए0उ0 वि0 अरवल ने प्रथम स्थान हासिल किया। लम्बी कुद अन्डर -14, 17 एवं 19 में का आयोजन किया गया।

 

जिसमें क्रमश बालिका वर्ग से सुहाना कुमारी म0वि0 प्रसादी इंगलिष एवं बालक वर्ग से षिवम कुमार म0वि0 सुमेरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से अंजली कुमारी उ0वि0 करपी एवं बालक वर्ग से अफसी खान उ0वि0 रोहाई ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग से आजाद कुमार उ0 वि0 सचई ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाला फेक अन्डर -14, 17 एवं 19 में का आयोजन किया गया।

 

जिसमें क्रमश बालिका वर्ग से जहान्वी कुमारी मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर एवं बालक वर्ग से ऋषु राज मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से रागनी राज मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर एवं बालक वर्ग से आदित कुमार पाठक ़2 उ0वि0 कुर्था ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से मुसकान कुमारी मनन्त पब्लिक स्कूल बाजितपुर एवं बालक वर्ग से हरेराम कुमार उ0 वि0 पुराण ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सभी खेल प्रतियोगिताओं में भी बालक एवं बालिकाओं ने अपने-अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्षन किया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कब्जा कर अपना एवं अपने विद्यालय का नाम रोषन किया। कार्यक्रम का आज प्रथम दिन था।

 

यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर 2023 तक आयोजित की जाएगी। जिसमें और भी विभिन्न प्रकार के इंडोर एवं आउट डोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला खेल पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment