Bakwas News

सड़क दुर्घटना में महिला की हुई मौत, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल

कैमूर जिले के  भभुआ भगवानपुर पथ पर पढ़ौती निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीना देवी पति संजीत सिंह की सड़क दुघर्टना में मृत्यु हो गई है।

 मिली जानकारी के अनुसार पढ़ौती गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीना देवी इलाज के लिए अपने पति संजीत सिंह के साथ भभुआ जा रही थी तभी पीछे से आ रहे टेंपो ने उन्हें रौंदते हुए  भाग गया जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

 

जबकि पति सुजीत सिंह घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में सदर अस्पताल भभुआ लाया गया।

 

जहां पर चिकित्सकों के द्वारा पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया वही सुजीत सिंह का घायल अवस्था में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने पहाड़िया के समीप टेंपो और चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

 

मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाते प्रसाशन से पिड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देने का मांग किया।

Karndani Tiwari
Author: Karndani Tiwari

Leave a Comment