Bakwas News

तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने डॉक्टर धनंजय शर्मा

जिला कांग्रेस कमेटी के तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अरवल कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं. जिलाध्यक्ष बनायें जानें की खबर सुनते ही अरवल के कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई.

जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्षगण कामेश्वर शर्मा, प्रो मदन यादव, मोहिउद्दीन अंसारी, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कुमार सिंहा, नईम अंसारी, अरूण कुमार भारती, लालमणी भारती, सेजाम खान, इसलाम अंसारी, नुरैन जौहर, भोलानाथ गोस्वामी, खुर्शीद आलम, सुरेंद्र यादव, हाजी इसलाम अंसारी, अमन मुस्तफा, प्रिंस अख्तर, कृष्णमुरारी कुमार, गोलू शर्मा, जयजीत कुमार, इमरान खान, ने लगातार तीसरी बार अरवल कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राष्ट्रीय और सर्वमान्य नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश प्रभारी इसके लिए अभार प्रकट करतें हैं,।

 

कांग्रेस पार्टी प्रदेश प्रतिनिधि एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने हर तरह से योग्य, संघर्षशील, संगठन संचालन में परिपुर्ण, अरवल जिले में कांग्रेस पार्टी को उंचाई तक पहुंचाने वाले मृदुभाषी डॉ धनंजय शर्मा को फिर से जिले का कमान देकर जिला कांग्रेस को बिस्तारित और संगठित रहने के प्रति न्याय किया है. डॉ धनंजय शर्मा अपने नेताओं के बिश्वास पर खरा उतरेंगे. पार्टी को जिले में और मजबूत करेंगे,अरवल जिला कांग्रेस का कार्यालय श्रीकृष्ण आश्रम भी आज गर्व कर रही होगी कि उन्हें बनाने वाले पुन: अध्यक्ष बनें है, अरवल में हर ओर खुशी ही नजर आ रही है. डाॅ धनंजय शर्मा को भी तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर बधाई दे रहे है.

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment