गया। ब्यूरो
आमस थाना क्षेत्र के गंगटी मोड़ के पास जीटी रोड उतरी लेन पर गुरुवार के अहले सुबह ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार बोलेरों धक्का मार दिया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठ कर गंगटी खेल मैदान में दौड़ लगाने जा रहे झरी निवासी शिक्षा सेवक महेश रजक के पुत्र अंकित रजक रोड पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश कुमार ने बताया कि युवक के कमर में गंभीर चोटें आई है। इधर दुर्घटना के लिए जिम्मेवार बोलेरो चालक बांकेबाजार सोंधी निवासी सुनील कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों का इलाज आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। बोलेरो का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
सूचना पर अस्पताल पहुंचे चालक के परिजनों के बताया कि वह दूल्हा दुल्हन को छोड़ कर मदनपुर से लौट रहे थे। लगातार जगवारी की वजह झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हो गया। वहीं पथरा मोड़ के पास हुए एक अन्य हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।