पटना से सासाराम जाने के क्रम में अरवल पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अरवल भगत सिंह चौक पर कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से बात की और कहा कि इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा बिहार विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर यह पार्टी के करोड़ों समर्थकों का उपहार है। इस दौरान सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अब बिहार की जनता ऊब चुकी है। वह थक चुके हैं। एक प्रश्न के उत्तर में सम्राट ने कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री के कई उम्मीदवार हैं। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव सहित कई नेता हैं, जो पीएम पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि आने वाले 2024 की चुनाव में देश की प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को फिर एक बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है और 2025 की चुनाव में बिहार में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाना है । नीतीश कुमार का अब बीजेपी के साथ जाना संभव नहीं है।