Bakwas News

पीयूष शर्मा के पिताजी के समान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

अरवल सदर प्रखंड के परमपूरा गांव निवासी भाजपा स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक सच्चिदानंद पीयूष शर्मा के पिताजी स्वर्गीय रंजीत कुमार सुमन के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़, लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह भाजपा के पूर्व महामंत्री सुधीर शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, राजीव रंजन,भाजपा पूर्व प्रत्याशी दीपक शर्मा, सुनील ओझा, कमलजीत सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुधीर शर्मा, सीडी शर्मा, पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार, शैलेश कुमार सनोज, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, शशिभूषण भट्ट, समाज सेवी बिक्रम सिंह, दीपक शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

Rajnish Ranjan
Author: Rajnish Ranjan

Leave a Comment