रोहतास से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट
नौवें वार्षिक खेलकूद महोत्सव के दूसरे दिन द डीपीएस के प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से धूम मचा दी।दिन की शुरुआत में 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ के लिए सीनियर – जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स का हीट हुआ।चयनित खिलाड़ियों ने फाइनल में प्रवेश किया। सब जूनियर टग ऑफ वॉर के फाइनल मुकाबले में पहले नर्मदा और यमुना हाउस के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें यमुना हाउस विजयी रहा तथा खेल महोत्सव का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी मुकाबले में नर्मदा को रजत प्राप्त हुआ।
टग ऑफ वॉर सब जूनियर गर्ल्स के मुकाबले में यमुना ने गंगा हाउस को पराजित करते हुए एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीनियर लड़कियों के खो-खो मुकाबले में गंगा हाउस ने यमुना हाउस को पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। सीनियर लड़कियों के खो-खो के दूसरे मुकाबले में नर्मदा और सरस्वती हाउस के बीच मुकाबला हुआ। नर्मदा हाउस ने सरस्वती हाउस को 8 के मुकाबले 10 पॉइंट से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। सीनियर गर्ल्स कबड्डी मुकाबले में यमुना ने नर्मदा को पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। जुनियर बॉयज कबड्डी मुकाबले में यमुना ने नर्मदा को 14 के मुकाबले 31 अंको से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। जूनियर बॉयज कबड्डी के दूसरे मुकाबले में गंगा ने सरस्वती को 3 के मुकाबले 35 अंकों से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।आज गंगा और यमुना हाउस के बीच वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें यमुना की टीम ने गंगा को पराजित करके अपनी झोली में एक स्वर्ण पदक का इजाफा किया।
दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण रहा नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रतियोगिताएं। कक्षा नर्सरी के बच्चों के टॉफ़ी रेस में जानवी कुमारी ने प्रथम तानवी सिंह ने द्वितीय तथा आयुषी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एलकेजी के म्यूजिकल चेयर रेस में सृष्टि कुमारी को प्रथम तृषा को द्वितीय तथा अदिति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। दूसरे दिन की समाप्ति तक यमुना हाउस सर्वाधिक गोल्ड के साथ पहले स्थान पर है। पदकों की स्थिति इस प्रकार है:-
हाउस स्वर्ण रजत कांस्य
यमुना 04 03 01
गंगा 03 01 01
नर्मदा 00 02 01
सरस्वती 00 01 01