Bakwas News

एलेक्ट्रो होमियो पैथ के अविष्कारक डॉ काउंट सीजर मैट्री का मनाया गया जन्मोत्सव

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट 

उत्तम एलेक्ट्रो होमियो मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल बिक्रमगंज के परिसर में एलेक्ट्रो होमियो पैथ के अविष्कारक डॉ काउंट सीजर मैट्री का जन्मोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उक्त कॉलेज के प्राचार्य डॉ जनार्दन प्रसाद ने किया। जिसका उद्घाटन बैधराज बिनोद व उक्त कॉलेज के अध्यक्ष सह अधिवक्ता शिव कुमार प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटने के बाद द्वीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिसका लोगो ने खूब लुप्त उठाया। कार्यक्रम का शुरुआत स्वागत गान कॉलेज मे करीला… अनु, प्रीति, तनु, करिश्मा, अमृता के शानदार प्रस्तुति से हुई। वही दहेज़ प्रथा व नशा मुक्त अभियान पर आधारित गीत प्रस्तुति से लोगो कि आँखे नम हो गईं तो छात्रों ने इहे ह मेहरारू नाटक कि प्रदर्शन उपस्थित लोगो को खूब गुदगुदाया। इस दौरान डॉ काउंट सीजर मैट्री के तैलीय चित्र पर उक्त कालेज के प्राचार्य समेत छात्र छात्राओं व आँगनतुको ने माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

 

मौके पर प्राचार्य डॉ जनार्दन प्रसाद ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी एक वैज्ञानिक एवं पूर्ण चिकित्सा पद्धति है। इसके प्रभाव स्वरूप स्वयं इसकी औषधियां हैं, जो कि हानिरहित वनौषधि जगत से वैज्ञानिक विधि से ही औषधिकृत/निर्मित होने के बाद अस्वस्थ मानव पर प्रयोग कर आरोग्य प्रदान करती हैं। मौके पर डॉ नीरज कुमार,डॉ रामबाबू सिंह ,डॉ जय प्रकाश, डॉ दुर्गा प्रसाद, डॉ काशीनाथ सिंह टुनटुन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment