Bakwas News

भीषण ठंड में अखिलेश ने अपने जन्म दिन पर किया गरीब, असहाय के बीच कंबल का वितरण

रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट 

भीषण ठंड में गरीब, असहाय लोगों की मदद को लेकर अनाथों के नाथ नाम से प्रख्यात शिक्षाविद द डिवाइन पब्लिक स्कूल के सहनिदेशक अखिलेश कुमार सिंह ने अपने जन्मदिन पर स्कूल के प्रांगण में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें स्थानीय नगर के अलावा धावां सहित आसपास के विभिन्न गांवों के लगभग एक हजार गरीब, असहाय, जरूरतमंदों को कंबल देकर सभी को भोजन भी कराया गया।

 

श्री सिंह ने बताया कि चार दिनों से पड़ रही भीषण ठंड से बचने का जहां लोग प्रयास कर रहे हैं, वहीं गरीब, असहयों के पास गर्म वस्त्र नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर मैने मानव धर्म का पालन किया है।

 

मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रशासिका अर्चना सिंह, प्राचार्य अभिशेक कुमार, सोनु सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने हाथों से गरीबों को कंबल देकर पुण्य का भागी बने।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment