Bakwas News

ठंड का प्रकोप जारी, लोग परेशान, किसानों को फसल को लेकर बढ़ी चिंता

आरा। भोजपुर जिले में ठंड का कहर जारी है। लोग कांपने को विवश हैं। मौसम अब भी लोगों को ठिठ़ुरने को विवश कर रहा है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं। बादल रहने से कनकनी काफी बढ़ी हुई है। छोटे बच्चों का और भी बुरा हाल है। तापमान लगातार नीचे जा रहा है। ग्रामीण  इलाकों का और भी बुरा हाल है। मजदूर, सड़क पर दुकान लगाने वालों के लिए यह सर्दी परेशानी खड़ी कर रही है।

भोजपुर में सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दिन में शीतलहरी तो रात में कनकनाहट के कारण परेशानी बढ़ी हुई है। शहर से लेकर गामीण इलाकों में समान रूप से ठंड का प्रभाव है। घर से बिना गर्म कपड़ों के निकलना जैसे ठंड को चुनौती देने के समान हो गया है। लोग इनर, स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर के बिना घर से निकल ही नहीं पा रहे। अलाव के आसपास सिमटे लोग सर्दी से बचने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। शहर के सभी स्थानों में अलाव भी लोगों को नसीब नहीं हो पा रहा है।

आरा में बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ग्रामीण इलाकों में काफी तेजी से कंबल वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रतिनिधियों को अंचल प्रशासन से प्राप्त कंबल को समय पर वितरित करने का निर्देश दिया गया है। ठंड के कारण छोटे बच्चों, बीमार लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। आने वाले दिनों में ठंड में और भी बढ़ोतरी होगी। ठंड के कारण किसानों की चिता बढ़ी हुई है। किसानों को भय सता रहा है कि यदि पाला मारने का खतरा बढ़ा तो फसलों का क्या हाल होगा।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment