गाजीपुर। किसानों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनायी गयी। साथ ही विचार गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसमें कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम में विचार गोष्ठी कर आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर किसानों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह देश के महान नेता और अर्थशास्त्री थे। वह किसानों के हित के लिए सदैव चिंतित रहते थे। चौधरी साहब का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादाई है। मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसानों की समस्यायों के प्रति मोदी सरकार संवेदनहीन हो गयी है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। वह किसानों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते थे। कहा कि असली भारत गांव में रहता है। देश की तरक्की का रास्ता गांव के खेत-खलिहानों से होकर गुजरता है। राष्ट्र तभी सम्पन्न हो सकता है, जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो। उन्होंने पुर्वांचल में चौधरी चरण सिंह के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि चौधरी साहब भ्रष्टाचार के घोर विरोधी थे, वह निहायत ईमानदार छवि के व्यक्ति थे। वह कहते थे कि जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे, वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता।
गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, राजेश कुशवाहा रामवचन यादव, डॉ नन्हकू यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, बृजेश खरवार, गोपाल यादव, दिनेश यादव, सदानंद यादव, राजकिशोर यादव, विजय शंकर यादव, अमित ठाकुर, जयराम कुशवाहा, रविन्द्र प्रताप यादव, कमलेश यादव, हरेंद्र विश्वकर्मा, भरत यादव, छन्नू यादव, गोवर्धन यादव, निजामुद्दीन खां, विवेक सिंह शम्मी, विभा पाल, गोविंद यादव,नफीसा बेगम, रीना यादव, कंचन रावत, रामप्रकाश यादव, पूजा गौतम, सुग्गु यादव, बृजकिशोर यादव, रामनगीना यादव, बैजू यादव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।