Bakwas News

अनोखी पाठशाला’ में मुस्कुराया बचपन, स्कूली बच्चों ने किया छककर मस्ती

बलिया। भागमभाग व आपाधापी में जहां लोगों के पास खुद का ख्याल रखने का समय नहीं, वहां हंसना और दूसरों को हंसाना दूर की बात है। इसी बात को ध्यान में रखते शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय पलटा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका दिव्यापुरी ने अनोखी पहल की, जिसका भरपूर आनंद छात्रों ने लिया। 

 

खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह से अनुमति प्राप्त कर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिव्यापुरी शनिवार को स्कूल के बच्चों को सुरहाताल लेकर पहुंची। बच्चों ने पक्षी महोत्सव का जमकर लुफ्त उठाया। बच्चों ने छककर मस्ती की। पक्षियों को देखा। मेला का मजा लिया। बच्चों ने महोत्सव का शुभारंभ करने आए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और मंत्री दयाशंकर सिंह को करीब से देखा। महोत्सव शुभारंभ के पश्चात बोटिंग प्रारंभ हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापिका दिव्यापुरी ने बच्चों को बोटिंग करवाया गया। इस ट्रिप में प्राथमिक विद्यालय पलटा के कक्षा 4 और 5 के बच्चे शामिल थे। वहीं, इस टूर में विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार राम, श्रीमती उषा देवी और रसोइया श्रीमती मुन्नी गिरी शामिल रही। बता दे कि पिछले वर्ष भी प्रधानाध्यापिका दिव्यापुरी ने बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ ही उनके व्यक्तित्व को निखारने के लिए ट्रिप पर ले जाया गया था। प्रधानाध्यापिका दिव्यापुरी ने कहा कि बच्चों को उनका बचपन बढ़िया ढंग से जीने देना चाहिए, क्योंकि बचपन ही अच्छे व्यक्तित्व का आधार है। पढ़ाई में सख्त मेहनत के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन और खेल भी बेहद जरूरी है।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment