Bakwas News

आर्म्स एक्ट का वांछित युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चन्दन कुमार सिंह पुत्र सत्येन्द्र कुमार सिंह ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज के ऊपर 18 नवंबर को नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर निवासी कुन्दन सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह, सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह और नीरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्वत ने अवैध तमंचे से फायर कर दिया था। इसे लेकर चन्दन कुमार सिंह ने उक्त अभियुक्तों के खिलाफ नंदगंज थाना में लिखित तहरीर दी थी, जिसपर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

 

विवेचना के दौरान रविवार को उप निरीक्षक मंशाराम गुप्ता अपने पुलिसकर्मियों के साथ रात्रि गश्त पर थे। गश्त के दौरान सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे थाना क्षेत्र के साई मैरेज हाल के पास कुछ बाराती सड़क किनारे लड़ झगड़ रहे थे। जिसको देख मौके पर उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता पहुंचे। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे। तभी पुलिस ने तीनों को दौड़ा कर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने अपना नाम कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह उर्फ जन्नू सिंह निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज, दूसरे ने अपना नाम सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह ग्राव बरहपुर थाना नन्दगंज और तीसरे ने अपना नाम नीरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्तव निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज बताया। इस दौरान जब कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह की तलाशी ली गई तो उसके पास एक अदद देशी तमंचा बरामद हुआ। तमंचे के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर कुन्दन ने बताया कि 18 नवंबर को इसी तमंचा से हमने फायर किया था। अभियुक्त के निशादेही पर घटना स्थल से कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल जयप्रकाश यादव और कांस्टेबल आशुतोष पासवान शामिल थे।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment