रोहतास जिला से विशेष संवाददाता चंद्रमोहन चौधरी की रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र के नोनहर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मुखिया आभा देवी के अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में 21 लोगों को कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि दी गई। पंचायत सचिव अफताब अंसारी ने ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कबीर अंत्येष्टि सहित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को बताया।
इसके उपरांत रौशन आरा, राजकुमारी देवी, धनजी शर्मा, बुधिया देवी, लालमुन्ना देवी, मुन्ना राम, मंजू देवी, संतोष राम, कलेंद्र चौधरी, रामवचन शर्मा, राधिका देवी, शिमला देवी, सीटी देवी सहित 21 लोगों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तीन-तीन हजार रुपये की राशि दी गई। मौके पर उपमुखिया विजय कुमार पटेल, मिक्की राज मेहता, रबिंद्र कुमार पटेल उर्फ रवी पटेल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।