Bakwas News

देव दीपावली पर रहेगा स्थानीय अवकाश, नावो पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाया तो होंगी कार्रवाई

वाराणसी। देव दीपावली महोत्सव पर्व के आयोजन के सम्बन्ध मे कमिश्नरी सभागार मे बैठक हुईं। इस बैठक में स्टाम्प पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त प्रणय सिंह, वीसी वीडिए अभिषेक गोयल व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के पदाधिकारियों के साथ तैयारियो की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियो को बताया की नावो पर क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाए। ओवर लोडिंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाए। इसके अलावा सुगम यातायात के लिए किसी भी वाहन को घाट से पाँच सौ मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।

वालाँटियार की ड्यूटी प्रत्येक घाट की ओर जाने वाले मार्गो पर लगाई जाए जो सिटीयो के साथ ट्रैफिक कंट्रोल करे। मंडलायुक्त ने कहाँ की यह महोत्सव जनता के द्वारा मनाया जाता है और सभी अधिकारी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते है। मंडलायुक्त ने कहाँ की सभी विभाग अपने कर्मठ कर्मचारियो को जिम्मेदारी सौपे जो महोत्सव समितियों की मदद करके आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करा सके। विभाग समितियों के साथ मजबूत समन्वय स्थापित करते हुए सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित कराए। मंडलायुक्त ने कहाँ की इस पर्व को लेकर 07 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है ताकी महोत्सव मे अधिक से अधिक लोग भाग ले सके। साथ ही तैयारियो हेतु पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध हो और समय से कार्य पूर्ण किया जा सके।उन्होंने गलियों मे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिशा निर्देश दिए। घाटों को साफ करने मे जनसहयोग की अपील किया।

Bakwas News
Author: Bakwas News

Leave a Comment